ललितपुर

भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान में शक्ति पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा एवं महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव रेखा तिवारी के अनुमोदन एवं मंडल प्रभारी प्रमोद बबेले की संस्तुति पर जिले की वरिष्ठ महिला समाजसेवी शक्ति पाठक को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संस्थान द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानून), बुंदेलखंड प्रांत के पद पर मनोनीत किया गया है। संस्थान के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि श्रीमती शक्ति पाठक का मनोनयन संगठन के अभियान को मजबूती प्रदान करने, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से किया गया है। संस्थान को आशा है कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए महिला अधिकार संरक्षण अभियान का विस्तार करेंगी और इसके कार्यों को सुदृढ़ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उल्लेखनीय है कि शक्ति पाठक शहर के मोहल्ला आजादपुरा की कॉलोनी में निवासरत हैं और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता पहले से ही सराहनीय रही है। उनके मनोनयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में महिला अधिकारों से जुड़े मामलों को कानूनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संस्थान के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने शक्ति पाठक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में महिला अधिकार संरक्षण संस्थान का अभियान और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button