बरेली

2025 के पहले दिन कड़ाके की ठंड, बरेली में शीतलहर से कांपे लोग

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली में पछुआ हवा से मंडरा रहे बादल और कोहरे के कारण बुधवार सुबह 11:30 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। नए साल के पहले दिन शीतलहर से लोग कांपते दिखे। बीते साल के आखिरी दिन भी धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने दो दिन शीतलहर, कोहरा छाने और शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी।

मंगलवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। सर्द हवा गलन का एहसास कराती रही। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की कोशिश करते नजर आए। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से ही अंधेरा छाने लगा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। नए साल के जश्न का जोश कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button