हाइवे पर चलती कार में लगी भीषण आग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपले के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई । घटना उस समय हुई जब कार चालक हाईवे पर गाड़ी चला रहा था । आग की लपटें देखकर चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई । कार का बोनट खोल कर देखा तो इतने में ही आग ने भीषण रूप ले लिया , सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कार चालक ने बताया कि वह बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र में किसी कार्य से आए थे और मेरठ जा रहे थे । जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास पहुंचे तो कार ने झटके लेने शुरू कर दिए । जैसे ही उन्होंने कार का बोनट खोल कर चेक किया इतने में कार ने आग पकड़ ली और आग ने भीषण रूप ले लिया । वह किसी तरह वह बाल बाल बचे । प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं । घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई ।



