बालाघाट

कोरोना काल से बंद पेसेंजर ट्रेनो का पुनः संचालन

ट्रेनों के 6 फेरों की बढ़ोतरी, जिले वासियों की बड़ी सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) :    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर सलाहकार मोनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, बालाघाट से गोंदिया के परिचालन में आ रही कठिनाइयों से जॊन रेल सलाहकार समिति की गत दिनों बैठक में महाप्रबंधक को अवगत कराया था। जिसमें गोंदिया में बन रहे निर्माणाधीन रेल ओवर रेल ब्रिज का सीआरएस जल्द कराने। बालाघाट से विगत समय से बंद पड़ी मेमो ट्रेनों का परिचालन पुनः शीघ्र किया जाए, जिस पर महाप्रबंधक ने कहा 4-5 जून तक सीआरएस कर लिया गया है। जिससे बालाघाट से गोंदिया ट्रेनों के परिचालन सुलभ हो जाएगा, साथ ही प्रतापबाग से गुदमा कार्ड बायपास लाइन का भी काम शुरू कर दिया गया है।  इसी कड़ी में रेल्वे की एक नोटिफिकेशन जारी कर बालाघाट से प्रातः चलने वाली और गोंदिया से देर रात वाली ट्रेन पुनः चालू करने आदेशित किया। साथ ही तुमसर से बालाघाट भी चालू कर दिया गया है।
 *सुझाव पर अमल*
                बालाघाट- तुमसर ट्रेन को पुनः चालू कर दिया जा रहा है, जिसे आगामी समय में इतवारी तक टाइम टेबल में संशोधन कर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मोनिल जैन ने आगे बताया कि, मेरे और रेलवे जोन सलाहकार समिति सदस्यों के सुझाव पर महाप्रबंधक ने अमल करते हुए बालाघाट से इतवारी का भी टाइम टेबल में सुधार करने रेल बोर्ड को भेजा था। जिसका परिणाम ट्रेन प्रारंभ हो गई है। रेलवे जोन सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन ने अपने सुझाव, बालाघाट जिले की समस्या पर सहानुभूति विचार करने के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों का आभार जताया है।
 *अन्य ट्रेनों की मिलेगी कनेक्टिविटी*
              उल्लेखनीय रहे, मोनिल जैन ने की मांग बालाघाट से गोंदिया चलने वाली नियमित मेमू ट्रेन क्रमांक 78809/ 78810/ 78805/ 78806) 78813/ 78814 बालाघाट तुमसर जो कोरोना काल से बंद है, जो कि बालाघाट से प्रातः निकलती है और रात्रि में वापस होती है। इस ट्रेन को पुनः प्रारंभ किया जाए। इन ट्रेनों से यात्रियों को महाराष्ट्र, वंदेभारत, गीतांजलि एवं भगत की कोठी जैसी अन्य ट्रेनों की कनेक्टिविटी मिलेगी।
 *उपयोगी साबित*
                तुमसर रोड से बालाघाट डेमू ट्रेन फिर से शुरू होगी। 15 महीने बाद मिली बड़ी खुशखबरी से 15 जुलाई 2025 से यह ट्रेन सेवा बहाल होगी। यह ट्रेन तुमसर रोड होते हुए गोबरवाही, तिरोड़ी, कटंगी और वारासिवनी से बालाघाट तक जाएगी। वापसी में यह ट्रेन बालाघाट से होकर तिरोड़ी, गोबरवाही होते हुए तुमसर रोड आएगी। यात्रियों की सुविधा के अनुसार ट्रेन सुबह 10 बजे तुमसर रोड से रवाना होकर दोपहर 1 बजे बालाघाट पहुंचेगी। वहीं वापसी की 78814 नंबर की डेमू ट्रेन दोपहर 3 बजे बालाघाट से चलकर शाम 5:30 बजे तुमसर रोड पहुंचेगी। यह सुविधा आमजन मानस के लिए उपयोगी साबित होगी। जिसको लेकर गणमान्य जनों ने रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन के  उल्लेखनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button