नोहलेश्वर महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने में अपना सहयोग करें-राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

एनपीटी मध्य प्रदेश ब्यूरो
दमोह:
सांस्कृतिक चेतना यात्रा जटाशंकर धाम में पूजन उपरांत प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये नोहटा के लिये हुई रवाना
पूर्व वित्तमंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने यात्रा का किया स्वागत
आज होगा आल्हा भक्ति गायन कार्यक्रमदमोह जिले के नोहलेश्वर महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक चेतना यात्रा
दमोह शहर के जटाशंकर धाम से पूजन-अर्चन उपरांत प्रारंभ हुई। यह सांस्कृतिक चेतना यात्रा बेलाताल, कोतवाली चौराहा कीर्ति स्तंभ, घंटाघर तथा शहर के विभिन्न चौराहों से होकर नोहटा के लिए रवाना हुई। इस चेतना यात्रा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सतेन्द्र सिंह लोधी, जनप्रतिनिधि गण, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गण के अलावा जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण,सम्मानीय मीडियाजन मौजूद थे।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी मशाल लेकर रैली की अगुवाई कर रहे थे, इस दौरान पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, लोकेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। नगर में जगह-जगह चेतना यात्रा का दमोह के विभिन्न वर्गों ने भी फूल मालाओं और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागत गेट भी बनाए गए । रैली में पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे। रैली लोगो के लिये आकर्षण का केन्द्र रहीं। रैली में कलाकार पारंपरिक नृत्य करते हुये चल रहे थे।
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धमेन्द्र सिंह लोधी ने कहा नोहटा महोत्सव आज से शुरू हो रहा है, इसमें 10 दिन का मेला भी शामिल है। आज सांस्कृतिक चेतना यात्रा के माध्यम से अपनी संस्कृति की याद दिलाने के लिए, संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक चेतना यात्रा निकाली जा रही है, जो निश्चित रूप से अपनी संस्कृति पर गर्व करने की जो परंपरा है, वह निरंतर आगे बढ़ती रहे, इस बात को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा आगामी 10 दिन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे, इस बार हेलीकॉप्टर राइड की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, बहुत अच्छा दिव्य भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। आज 20 फरवरी को विनोद कुमार द्वारा आल्हा भक्ति का गायन कार्यक्रम होगा। उन्होनें सभी से आग्रह करते हुए कहा कि नोहटा महोत्सव में पधार कर और इस महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।