शाहाबाद में भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी का जोरदार स्वागत

एनपीटी उत्तर प्रदेश ब्यूरो
उत्तर प्रदेश रामपुर शाहबाद।भारतीय किसान यूनियन भानू के तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील के पास प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी एवं प्रतिनिधि मंडल का स्वागत फूलमालाओं से किया और पंचायत का आयोजन किया किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार में गन्ना किसानों का ध्यान नहीं रखा गया गन्ने के रेट नहीं बढ़ाए गए गन्ना किसान मायूस है देश का किसान कर्ज में दबाकर आत्महत्या कर रहा है किसान की आर्थिक स्थिति खराब है सरकार किसानों का कर्ज माफ करें और विभिन्न मांगों को लेकर किसानों को संबोधित किया इस मौके पर जिला महासचिव मक्खन सिंह चौहान युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुराद खा मुरादाबाद जिला अध्यक्ष दानिश पाशा बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह गुफरान अली युवा महासचिव मंडल मुबारक हसन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अकील खान आदि किसान मौजूद रहे