बरेली

शुक्रवार को होगी रिलीज बरेली के कलाकारों से सजी फिल्म ‘क्या होता है जब..?’ 

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली। बरेली के कलाकारों को मुख्य  भूमिका मे लेकर बनी सत्य घटना पर आधारित फिल्म “क्या होता हैं जब …? की रिलीज 21 फरबरी दिन शुक्रवार को हिन्द टाकीज बरेली मे मेगा प्रीमियर के साथ होगी, फ़िल्म  21-27 यानि फिलहाल एक सप्ताह तक रोजाना 4 शो मे देखा जा सकेगी। फ़िल्म की अवधि 3:14 घंटे  की है। पूर्णत बरेली के कलाकारों को मुख्य भूमिका मे लेकर बनी फ़िल्म की विषयवस्तु मूलतः प्रेम सम्बधो पर आधारित हैं ज़िसमे आजकल के दौर के प्रेम की हकीकत को दिखाया  गया है।

 इंसान के जीवन की सबसे  बडी जीवनदायिनी चीज़ हैं जो हर इंसान के जीवन मे कभी न कभी दस्तक देता ही है। प्रेम विश्वास और समर्पण के बिना इंसान के जीवन मे क्या असर होता हैं इसी विषय के इर्द-गिर्द घूमती कहानी “क्या होता है।

फ़िल्म मे मुख्य  भूमिका मे हैं राजीव कुमार शर्मा, सिम्मी गुप्ता, अर्चना पंकज आर्य, सचिन श्याम भारतीय, शोभीत, नरेन्द्र य़ादव, गौरव धीरज, किशोर कुमार, सुमित, गौरी शंकर शर्मा, पिंकी, अभिषेक गुप्ता, शुरेश शर्मा, आशुतोश, विक्की सकसेना, वेभव सक्सेना, मानवेंद्र यादव, अंकित कटियार, गीतेश मौर्य, राजीव कुमार आदि। फिल्म मे संगीत संयोजन, रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग अनुज  शर्मा, रितम शर्मा ने की है, सुमधुर दो  गीत ‘वो चांद ज़मी पर जब छत से आ जाये तो’, और दूसरा ‘ये इश्क बडा  नादान’ को लिखा और आवाज दी हैं फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक संपादन राजीव कुमार शर्मा ने।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button