
एनपीटी बरेली ब्यूरो
बरेली। इस्कॉन संस्था की ओर से भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति से सराबोर श्रद्धालु हरे रामा-हरे कृष्णा… की धुन पर थिरक रहे थे और झूमते चल रहे थे। उनके हाथ में लहराती पताका और गूंजते मंत्रों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह फूलों से नंद नंदन का अभिनंदन किया गया। खास पीली और सफेद पोशाक में यात्रा में शामिल संस्था के सदस्य सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।
रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में पूजा अर्चना के बाद भगवान को 56 भोग लगाया गया। इसके बाद विधायक संजीव अग्रवाल और पूर्व मेयर उमेश गौतम ने संस्था के वरिष्ठ सदस्यों और पुरोहितों की मौजूदगी में शोभायात्रा को रवाना किया। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा, चर्च रोड, हिंद टाॅकीज पटेल चौक होते हुए शोभायात्रा नावल्टी पहुंची। वहां क्रेन से रथ पर बैठे भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।