भारत से वापसी के दौरान इस इस्लामिक देश में उतरा रूस का Su-57 फाइटर जेट, जानिए क्या थी मजबूरी?

एनपीटी ब्यूरो
रूस के 5वीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Su-57 ने हाल ही में एयरो इंडिया 2025 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। भारत में एयर शो के बाद, इस विमान को वापस रूस ले जाया जा रहा था, लेकिन उड़ान के दौरान इसे ईरान के एक एयर फोर्स बेस पर उतरना पड़ा। इस अनपेक्षित लैंडिंग को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
ईंधन भरने के लिए बंदर अब्बास में स्टॉपओवर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Su-57 ने फारस की खाड़ी के पास स्थित ईरान के 9वें टैक्टिकल एयर फोर्स बेस पर लैंडिंग की। कहा जा रहा है कि यह स्टॉपओवर केवल ईंधन भरने के लिए किया गया था, क्योंकि रूस और भारत के बीच की दूरी 4000 किलोमीटर से अधिक है, जबकि Su-57 की अधिकतम रेंज 3500 किलोमीटर ही है। इस कारण से विमान को एक मध्यवर्ती स्थान पर रुकना जरूरी हो गया। रणनीतिक दृष्टि से भी, ईरान के बंदर अब्बास को इस स्टॉपओवर के लिए सही माना गया।