गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गूर्जर बोले  लोनी में चारों ओर विकास, विरोधियों पर कसा तंज

 लोनी की जनता का पैसा खाने वालो को बक्शा नही जायेगा

विधायक ने फिर दोहराया रची जा रही है मेरी हत्त्या की साजिश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी। दीवान इनक्लेव कॉलोनी के पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोनी विधायक नंदकिशोर गूर्जर ने कहा कि लोनी में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कहीं फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है तो कहीं मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण, आईटीआई कॉलेज और शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर कॉलोनाइजर और उद्योगपति लोनी में निवेश कर रहे हैं जिससे जमीन के दाम बढ़ने के साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं, जिससे लोगों को दिल्ली-शाहदरा जाने की जरूरत नहीं पड़ रही।
भाजपा विधायक ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं और संत-महात्माओं को पत्थरों से बांधकर सरयू नदी में फेंका गया। उन्होंने कहा कि गूर्जर समाज आतंकियों को छोड़ने वाले दलों के साथ कभी नहीं जाएगा।
गूर्जर ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिन्होंने लोनी की जनता का पैसा खाया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसे की बंदरबांट में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें लोनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विधायक ने दोहराया कि उनकी हत्या करने की साजिश विरोधियों द्वारा रची जा रही है।
विधायक के लंबे संबोधन के बाद पवन मावी ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि “इतने समय में तो आदमी इलाहाबाद से दिल्ली पहुंच जाता।” मावी ने कहा कि अगर नंदकिशोर जैसा मजबूत नेता आज लोनी का विधायक नहीं होता तो लोनी “मिनी पाकिस्तान” बन जाता। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि पर लोनी के बजट के पैसों से संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप भी लगाया।
कार्यक्रम में टीटु भगत, जितेंद्र सिंह सरदार, राजेश शर्मा, गिरिराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button