बेतुल
बैतूल जिला स्तरीय मास्टर टे्रनर की स्मृति में किया पौधारोपण
श्रद्धांजली देकर किए गए कार्यो को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विगत अनेक वर्षो से डाइट बीआरसी कार्यालय में गणित समूह के शिक्षकों प्रशिक्षित करने वाले जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिक्षक स्व.अजीत बारंगे की असमायिक निधन हो गया। जिससे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। ढोंडवाड़ा स्कूल में पदस्थ अजीत बारंगे के निधन से शिक्षकों व कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शिक्षक स्व.बारंगे व सेवानिवृत्त प्रधानपाठक शिक्षिका स्व.श्रीमति शैलजा पोड्रिक के निधन पर स्कूल में शोक सभा आयोजित कर मौन धारण करते हुए वक्ताओं ने उनके सराहनीय कार्यो को याद किया। इस मौके पर शिक्षक मदनलाल डढोरे के नेतृत्व में मृतकों की स्मृति में अनेक प्रजाति के अनेक पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मीना डंडारे, प्रीतिबाला माकोड़े, अशोक इवने, हेमलता चौधरी, योगेन्द्र मेहरा, डॉ.कलावति हारोड़े, मदनलाल डढोरे, ताहिरा बानो, महेन्द्र पंवार, आशा अरोरा, राजेन्द्र बेले, शारदा माथनकर, जाग्रति भावसार, अशोक पवार, जयदेव डोंगरे, होसीलाल उइके, राजु गंगारे, केसी पवार, संदीप पांडे, सुभाष सातनकर, विनीता ठाकुर सहित पालकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजली अर्पित की।




