बिहार

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे ठोस प्रयास : वीरेंद्र सिंह

एनपीटी बिहार ब्यूरो

बिहार/औरंगाबाद में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने 2015 में महिला सशक्तिकरण नीति तैयार की है और लिंग संबंधी मुद्दों को देखने के लिए केंद्र को बढ़ावा दिया है। पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण ने एक सामाजिक क्रांति की नींव रखी क्योंकि इसका उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, समान सामाजिक स्थिति और समान अवसर प्रदान करना है। इसने नीति निर्माताओं के रूप में स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की सम्मानजनक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया। यह पहल पूरे देश में अग्रणी है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के चुनाव ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। वहीं राज्य सरकार ने कार्य भागीदारी के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत मिलने वाले 10 लाख के लोन में केवल पांच लाख रुपये ही चुकाने हैं। महिलाओं को इस लोन के लिए ब्‍याज नहीं देना है। यह योजना 18 जून 2021 को लॉन्च की गई है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी लड़कियों को जन्म से लेकर उनके स्नातक की डिग्री हासिल करने तक आर्थिक सहायता दी जा रही है। ये सहायता सरकार द्वारा बालिकाओं को उन्हें उच्च शिक्षा और विकास के लिए दी जाती है।

यह बातें औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्राम संपर्क यात्रा के दौरान कही। जदयू के बारून प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पूर्व सांसद नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टेंगरा ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क यात्रा किए। उन्होंने टेंगरा, डीगर बीघा, रक्षानीति पहाड़पुर, बनौली, रसलपुर, शिवनाथपुर, महावीरगंज, सीतारामपुर, तिवारी बीघा, कांस, जोगिया एवं रतनपुरा गांव में ग्राम संपर्क यात्रा किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने वहां के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। वहीं जगह–जगह ग्रामीणों ने भी पूर्व सांसद का स्वागत किया।
यात्रा में जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार यादव, कुलवंश सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, टेंगरा पंचायत मुखिया अरुण कुमार, टेंगरा पंचायत अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चंद्रवंशी, टेंगरा पंचायत उप सरपंच शशिभूषण यादव, मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। पूर्व सांसद की ग्राम संपर्क यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button