अमेठी

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं आज

अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र अब16दिसम्बर को होंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जिले में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं आज आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के चलते शनिवार को आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं।अब ये परीक्षाएं 16दिसम्बर को होंगी।
जिले के कल 13 ब्लॉकों में 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े दस बजे बुलाया गया है।विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।
प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कुल 4609 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक भेंटुआ ब्लॉक से 701 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।
बीएसए और डीआईओएस के साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य को जिला स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है ।
सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय के शिक्षक केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र, काली या नीली बाल पॉइंट पेन एवं एक परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा में डिजिटल वॉच या अन्य कोई इलेक्ट्रिक वस्तुएं लाना माना है, ऐसा होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button