झारखंड
चंदवा प्रखण्ड के सभी पंचायतों में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अबु होरैरा,
एनपीटी ब्यूरो, लातेहार (झा०खं०), अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला के सभी प्रखंडों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम के तहत चंदवा प्रखंड के सभी पंचायतों में महिला सभा का आयोजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत डुमारो में विशेष महिला सभा सह उन्मुखिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त सभा में महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्माण में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों की भूमिका, जिम्मेदारी तथा समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा के स्तर में सुधार महिलाओं के विरुद्ध सामाजिक हिंसा और कुप्रथाओं पर रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा किया गया।