भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने 6 और नियुक्त किए मंडल अध्यक्ष

एनपीटी गुरुग्राम ब्यूरो
गुरुग्राम, 10 मार्च। भाजपा ने सोमवार को 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा और की है। बादशाहपुर विधानसभा के टिकली मंडल, खेडकी दौला मंडल, न्यू पालम विहार मंडल, नाथूपुर मंडल, ढूंडाहेडा मंडल और फरूखनगर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए। अब तक गुरुग्राम जिला में भाजपा ने 27 मंडलों में से 25 मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने टिकली मंडल से श्रवण राघव, खेडकी दौला मंडल से पुरुषोत्तम कौशिक, न्यू पालम विहार मंडल से अरुण त्यागी, नाथूपुर मंडल से पूजा बलहारा, ढूंडाहेडा मंडल से पवन यादव और फरूखनगर मंडल से अनिल सैनी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भाजपा के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद सभी को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया है। पवन यादव ने बताया कि पिछले महीने पार्टी ने गुरुग्राम और सोहना के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए थे। आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से बादशाहपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। पवन यादव ने बताया कि गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर विधानसभा के सभी मंडलों पर मंडल अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं। बादशाहपुर विधानसभा के 2 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव के साथ कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, सह मीडिया राकेश राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलत राम, जयवीर यादव और सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।