अमरोहाक्राइम

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक

बरकरार है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अमरोहा सोया हुआ है ओर हसनपुर सीएचसी केंद्र के प्रभारी की कार्यवाही शून्य है कब जागेंगे जिम्मेदार

 झोलाछाप ने ली प्रसूता की जान परिवार में मचा कोहराम 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला को अमरोहा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां झोलाछाप ने अबॉर्शन किया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई वहीं परिजन मेरठ ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी निवासी बाइस वर्षीय राजवती पत्नी उदयवीर सिंह को परिजनों द्वारा सोमवार की शाम नगर के अमरोहा रोड स्थित बस स्टैंड के नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां झोलाछाप ने महिला का अबॉर्शन कर दिया जिसके बाद महिला को शिशु की प्राप्ति हुई तो वहीं महिला की हालत बिगड़ती चली गई। जहां से आनन फानन महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर मेरठ पहुंचे वहीं महिला की मौत हो गई। मृतका के पति के अनुसार अमरोहा अड्डे के नजदीक स्थित विनायक अस्पताल में अबॉर्शन किया जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी। साथ ही परिजनों ने मंगलवार के दोपहर को बिना किसी कानूनी कार्रवाई महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल महिला की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। जहां महिला अपने पीछे पति एक पुत्री तथा शिशु को छोड़ गई है। वहीं मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धुर्वेद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की जांच पड़ताल कर मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button