गाजियाबाद
रेल विहार कॉलोनी में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : थाना अंकुर विहार क्षेत्र की रेल विहार कॉलोनी में एक 28 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान आशी गौतम पुत्री अमित गौतम, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी रेल विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। मंगलवार को धीरज कुमार नामक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि आशी गौतम ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना अंकुर विहार, चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक तथा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा शव बरामद किया। इसके बाद फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।
पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया।
आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी


