समझौता वार्ता के बाद मृत पत्रकार का शव उठा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा के चंदुआडीह गाँव के पास मुख्य सड़क के पास सड़क दुर्घटना में निधन हुए पत्रकार राजेंद्र प्रसाद महतो का शव उनके आश्रित परिजनों को आठ लाख रूपये मुआवजा राशि देने की सहमति के बाद उठा।दुगदा थाना पुलिस ने पत्रकार राजेंद्र महतो के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए चास बोकारो भेज दिया।झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजु महतो,जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय,दुगदा पूर्वी मुखिया रीतलाल रजक,डीएसपी नवल किशोर सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो, दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार,बोकारो झरिया ओपी थाना प्रभारी श्री निवास सिंह,आजसू के केंद्रीय सचिव नवीन महतो,जेएलकेएम केंद्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो,आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास की उपस्थिति में ग्रामीणों की समझौता वार्ता हुयी।समझौता वार्ता में तय हुआ कि जिस स्कॉर्पियो की चपेट में आकर पत्रकार राजेंद्र महतो की मौत हुई,उस स्कॉर्पियो के मलिक के द्वारा पाँच लाख रुपये बीडीओ चंद्रपुरा के द्वारा एक लाख रुपये एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजु महतो के द्वारा दो लाख रुपये दिया जाएगा एवं इंश्योरेंस की जो राशि मिलेगी वह भी मृतक के आश्रितों को दे दी जाएगी।मालूम हो कि दुगदा थाना क्षेत्र के चंदुआडीह गाँव के पास दुगदा- चंद्रपुरा मुख्य सड़क पर बीती रात लगभग आठ बजे सड़क दुर्घटना में दुगदा के पत्रकार राजेंद्र महतो की मौत हो गयी वहीं दो लोग घायल हो गए।जिनका बोकारो के निजी अस्पताल ईलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बताया गया कि एक स्कार्पियो गाड़ी (JH10CQ0862) जो दुगदा स्टेशन की ओर से दुगदा चौक जा रही थी.जैसे ही स्कार्पियो गाड़ी चंदुआडीह गाँव के पास पहुँचा की अचानक अनियंत्रित होकर दक्ष कोचिंग क्लासेज के दीवाल से टकराकर पलट गया जिससे कोचिंग सेंटर का दीवार खिड़की दरवाजा कुर्सी,टेबल पंखा टूट गया।वहीं सड़क किनारे होकर पैदल अपने आवास जा रहे पत्रकार राजेंद्र प्रसाद महतो उक्त अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आ गया और बुरी तरह चोटिल हो गया।घायल राजेंद्र प्रसाद महतो को उपचार के लिए डीवीसी के तिलका माँझी मेमोरियल अस्पताल ले गए। यहाँ चिकित्सकों ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मृत पत्रकार राजेंद्र प्रसाद महतो के शव को घटनास्थल पर रख कर सड़क जाम कर दिया था।




