धनबाद

झामुमो ने धनबाद युवा मोर्चा की कमान सूरज महतो को सौंपी, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

JMM handed over the command of Dhanbad Yuva Morcha to Suraj Mahato, infusing new energy in the organization

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय नेतृत्व ने संगठन को धार देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी के युवा और कर्मठ नेता सूरज महतो को झामुमो युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सौंपी है। विगत 5 जुलाई 2025 को जारी झामुमो के केन्द्रीय समिति पत्र के अनुसार, धनबाद जिला अन्तर्गत सभी वर्ग संगठनों की जिला समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इसी क्रम में सूरज महतो को युवाओं की आवाज़ और संगठन की मजबूती के प्रतीक के रूप में यह जिम्मेदारी दी गई है। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडेय द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी वर्ग संगठनों के नए पदाधिकारियों को अपने संगठनात्मक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मजबूत टीम निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करना होगा। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवा वर्ग में उत्साह की लहर है। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सूरज महतो को शुभकामनाएं देते हुए इस फैसले को संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button