ललितपुर

तृतीय अर्शदीप सिध्दू मैमोरियल सूटिंग चैम्पियनशिप में के क्षितिज शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

एनपीटी ललितपुर ब्यूरो

ललितपुर, गायत्री राइफल क्लब बड़ौत के तत्वावधान में आयोजित तृतीय अर्शदीप सिध्दू मैमोरियल सूटिंग चैम्पियनशिप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों के सूटरों ने अपने हुनर के साथ जौहर दिखाए।

 के जे एस एस आर सूटिंग एकेडमी के प्रशिक्षू क्षितिज शर्मा ने गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। क्षितिज शर्मा के मुख्य कोच मुकेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक कपिल शर्मा अध्यक्ष गायत्री राइफल क्लब के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में जूरी मेंबर के रूप में विक्रांत तोमर, पिस्टल एवं राइफल जूरी के रूप में सुधीर तोमर, जोनी चौधरी,अरूण चौधरी रहे तथा अपील जूरी विपिन राना ने अपना योगदान किया।

आयोजन सचिव विपिन ढांगी, कोओर्डीनेटर महबूब पठान तथा आब्जर्वर आदेश चौधरी आगरा व रेंज डिसीप्लेन मुकेश चौधरी अध्यक्ष राइफल क्लब शामली उपस्थित रहे। 

जे एस एस आर सूटिंग एकेडमी से इस प्रतियोगिता में आकाश डागर, क्षितिज शर्मा, अनुश्रेष्ठ गौतम, विक्रांत चौधरी,  ने प्रतिभाग किया।

 क्षितिज शर्मा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा, उत्तम प्रयास संस्था के कोषाध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश शर्मा, श्रीमती राजकुमारी, प्रमोद कुमार शर्मा, त्रिजय शर्मा, रिया वल्लभ शर्मा, बांकेलाल उपाध्याय, चारूल शर्मा, पंख होसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय सचिव भावना शर्मा , शिवाजीत चौधरी, नीरज चौधरी, आदित्य यादव, कुलदीप यादव,योगेन्द्र उपाध्याय, कपिल शर्मा, प्रिया राजन चौधरी, विकास शुक्ला, आशीष वर्मा, वंशिका शर्मा, अंशिका, प्राची, अनुज , चीकू उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई, मानव सेवा सामाजिक संस्था के सचिव चेतन सिंह, नितिन कुमार, महिला मंगल दल कुशलिया की अध्यक्ष नेहा खान, आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button