मुनस्यारी के आयूष जेईई मेन परीक्षा में सफल

एनपीटी पिथौरागढ़ ब्यूरो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के आयूष बिष्ट ने जेईई मेन (JEE Main)2025 की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है । उन्होंने कठोर परिश्रम करके 98.01 Percentile अंक प्राप्त किये हैं।विद्याभारती द्वारा संचालित हीरा देवी भट्ट विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुनस्यारी से बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण करते समय भी प्रदेश की वरीयता सूची में 19वॉ स्थान तथा जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कक्षा दसवीं में भी इन्होंने प्रदेश वरीयता सूची में 11वॉ स्थान प्राप्त किया था। आयूष बिष्ट मुनस्यारी के सुदूर गॉव सॉईपोलो के रहने वाले हैं। इनके पिताजी इलैक्ट्रीशियन तथा माता गृहणी हैं। कक्षा दसवीं में मैरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यालय के प्रबन्धसमिति द्वारा इंग्लैंड निवासी राजभट्ट के सहयोग से इनकी नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करवाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र शर्मा ने आयूष की इस सफलता को मुनस्यारी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने यह भी बताया कि आयूष पढाई के दिनों से ही परिश्रमी स्वभाव के विद्यार्थी रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान समय में जहॉ एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर इस विद्यालय के खिलाड़ी पदक प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं वहीं पठन पाठन के क्षेत्र में भी नये कीर्तिमान गढते जा रहे हैं। आयूष की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय केे संस्थापक सदस्य सदस्य एवं वर्तमान संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, सह प्रबन्धक कवीन्द्र बृजवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह सयाना, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, खण्ड शिक्षाधिकारी डी०एल०आर्या,कैलाश धामी, छत्र सिंह खत्री, लक्ष्मण सिंह पांगती,बसन्ती जोशी, खुशाल सिंह धर्मशत्तू, हीरा देवी धर्मशत्तू,तारा पांगती,देवेन्द्र सिंह मेहता,पूरन पाण्डेय, रुद्र सिंह पण्डा , लवराज सिंह निखुर्पा,रघुवीर सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी है। अप्रवासी भारतीय इंग्लैंड निवासी राज भट्ट ने भी अपने बधाई सन्देश में विद्यालय को हर सम्भव आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया।