प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

एनपीटी मथुरा ब्यूरो
मथुरा। व्रन्दावन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। ठाकुरजी के दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय बाजार से भगवान की विशेष पोशाक भी खरीदी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुजरात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। मंदिर सेवायतों ने उन्हें विधिपूर्वक दर्शन कराए और मंदिर की परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने ठाकुरजी के चरणों में शीश नवाया और भक्तिभाव से प्रार्थना की। दर्शन के बाद जसोदाबेन ने वृंदावन के प्रसिद्ध बाजार से ठाकुर जी के लिए एक सुंदर पोशाक भी खरीदी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से पोशाक के बारे में जानकारी ली। ठाकुरजी की सेवा के लिए विशेष रूप से पोशाक को चुना। जसोदाबेन के मंदिर आगमन को लेकर गुजरात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।