गाजियाबाद

गोवंशो के पोषण और सर्दी से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद मुरादनगर के अंतर्गत संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थल गुणमंडी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंश के बेहतर रखरखाव, पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने गोवंश को निर्धारित मानकों के अनुरूप आईएसआई मार्का संतुलित पशु आहार उपलब्ध कराने के साथ प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और भूसा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

आगामी सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोवंश को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि गोआश्रय स्थल में जरूरत के अनुसार पर्दे लगाए जाएं तथा ठंड से बचाव के लिए अन्य आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच और बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद केयरटेकर राजकुमार को निर्देशित किया गया कि गोवंश के दैनिक रखरखाव, खानपान और स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गोवंश के पोषण, स्वास्थ्य और संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिबंश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादनगर सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button