बुलंदशहर

जेपी विद्या मंदिर तौमडी के विद्यार्थियों ने किया स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभाग 

चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दस बच्चों ने किया अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  जेपी विद्या मंदिर तौमडी के विद्यार्थियों ने स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण हासिल किया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज बुलंदशहर में 19 से 22 नवम्बर तक चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं गाइड जांच शिविर में जे पी विद्या मंदिर तौमडी के दस बच्चों ने प्रतिभाग किया। गाइड कोमल कुमारी, नव्या शर्मा,ऋचा अग्रवाल, प्रगति कुमारी एवं इशु चौहान तथा स्काउट यस्मित भाटी, हर्ष कुमार, सात्विक सिंह,दक्ष भाटी एवं वैभव ने शिविर में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्काउटिंग के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों का प्रशिक्षण हासिल किया। बच्चों ने टैन्ट निर्माण, हस्तकला, गैजेट्स निर्माण कैंपिंग कौशल एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के गुर सीखे।
समन्वयक दीप्ति शर्मा एवं पीटीआई निखिलेश गुप्ता ने प्रतिभागियों का कुशलता पूर्वक मार्गदर्शन किया।
प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने स्कूली बच्चों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सहयोग,सेवा भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जिम्मेदारी जैसे जीवन उपयोगी गुणों का विकास करते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button