रांची

महिलाओं को मिलेगी मंईया सम्मान योजना की राशि, नहीं मिले लाखों महिलाओं के खाते में अब आयेंगे 7500

एनपीटी रांची ब्यूरो,

रांची, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि चुनावी वादे के मुताबिक एक हजार के बजाय ढाई हजार महिलाओं के खाते हस्तांतरित करने के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेश भर के महिलाओं में खुशी की झलक समायोजित किया मगर मार्च के दूसरे सप्ताह में एक साथ हस्तांतरित की गई मंईया सम्मान योजना की राशि लाखों महिलाओं को न मिलने से रोष जगजाहिर रहा। लेकिन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। जिससे मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिले महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट वापस लौट आया है। कैबिनेट के फैसले के पश्चात अब लाखों महिलाओं की रूकी राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जा सकेगी। दरअसल राज्य सरकार ने आधार से बैंक अकाउंट लिंक नहीं रहने वाले खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किये थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने सिर्फ मार्च तक के लिए अपने फैसले को शिथिल कर दिया है। अब उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनका अकाउंट आधार नंबर से लिंक्ड नहीं है। हेमन्त सरकार ने वैसी सभी महिलाओं को मार्च 2025 तक सम्मान राशि देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार 25 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद ने दिसंबर 2024 तक आधार लिंक बैंक खाता की अवधि बढ़ाते हुए इसे मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में किये गये इस आंशिक संशोधन का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिलेगा। इस फैसले के पश्चात करीब 22 लाख लाभुकों के खाते में एक साथ 7500 रुपये की राशि भेज दी जायेगी। माना जा रहा है कि आज से ही राशि भेजने का काम शुरू हो जायेगा। महिलाओं को तीन माह के लिए सम्मान राशि देकर आधार से लिंक कराने के लिए एक महीने का समय दिया जायेगा। मार्च के बाद योजना के तहत आधार से लिंक कराने के बाद ही लाभुकों को अगली किस्त की राशि दी जायेगी। हालांकि उससे पहले सभी को तीन महीने का एक साथ लाभ दे दिया जायेगा। जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि सभी के खाते में आज से आनी शुरू हो जायेग। कैबिनेट का फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि राज्य की वैसी महिला जिन्हें आधार से बैंक खाता लिंक नहीं होने की वजह से मंईयां योजना की राशि नहीं मिल रही है, हेमन्त सरकार ने वैसी सभी महिलाओं को मार्च 2025 तक सम्मान राशि देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार 25 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद ने दिसंबर 2024 तक आधार लिंक बैंक खाता की अवधि बढ़ाते हुए इसे मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button