बरेली

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरेली में गिनाईं यूपी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियां

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरेली में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने ‘सेवा, सुरक्षा, सुशासन और सम्मान’ की नीति पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर भी करारा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के आठ साल – विकास और सुशासन की मिसाल है। प्रेस वार्ता के दौरान भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज के लिए जाना जाता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, “आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त, माफिया मुक्त और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीति ‘सेवा, सुरक्षा, सुशासन और सम्मान’ पर आधारित है, जिससे जनता का भरोसा बीजेपी पर बढ़ा है।”

उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में यूपी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button