लखनऊ में आश्रय केंद्र के 4 बच्चों की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स।
लखनऊ। आश्रय केंद्र में चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चियां हैं।यहां के 35 बच्चों को उल्टी- दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
20 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर है। चार बच्चों की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार रात 8 बजे डीएम विशाल जी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
गुरुवार सुबह 9 बजे कमिश्नर रोशन जैकब, प्रमुख सचिव लीना जौहरी और एक बार फिर डीएम लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। बच्चों से बातचीत की कहा कि आश्रय केंद्र के पानी की जांच कराई जाएगी। डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि इस रिहैब सेंटर में कुल 146 बच्चे -बच्चियां है। रविवार से अचानक एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।
जो बच्चे भर्ती हैं,उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।