गन्ना विकास परिषद मिलक में प्रदेश सरकार के 8वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई महत्वपूर्ण उपलब्धियों

एनपीटी रामपुर ब्यूरो
उत्तर प्रदेश रामपुर। बृहस्पतिवार को गन्ना विकास परिषद एवं त्रिवेणी चीनी मिल के संयुक्त तत्वाधान में गन्ना विकास परिषद मिलक नरयणपुर जनपद रामपुर में प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 8वर्ष पूर्ण की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमे बिभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों जैसे E गन्ना एप्प, SGK पोर्टल, गन्ना निवेश एप्प,त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान हेतु एस्क्रो एकाउंट, फार्म मशीनरी बैंक,बेसिक कोटा 2,3,5 वर्ष के औसत में जो अधिकतम हो का निर्धारण, नवीन प्रजातियों क़ी स्वीकृति, खेती में मेकेनाइजेशन, नवीन वैज्ञानिक विधियों से गन्ना खेती करने गन्ना शोध केन्द्रो पर किसान प्रशिक्षण योजना, महिला शक्ति मिशन द्वारा गन्ना सीडलिंग उत्पादन ,उत्कृष्ट कार्ययोजना एवं बसंतकालीन गन्ना बुवाई,पंचामृत खेती, आदि के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। तथा किसानों से वसंत कालीन गन्ना बुवाई में वैज्ञानिक विधि से खेती करने, नवीनतम प्रजातियों का अच्छादन बढ़ाने, प्रजाति co 0238 के विस्थापन करने अवसर पर गन्ना समिति चेयरमैन समर सिंह चौहान, समिति सचिव दुर्गेश गौतम, देवेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक गन्ना त्रिवेणी चीनी मिल, प्रगति शील किसान एवं जनप्रतिनिधियों एवं गन्ना पर्यवेक्षक तथा बड़ी संख्या में किसानो ने प्रतिभाग किया.साहब सिंह सत्यार्थी,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गन्ना विकास परिषद मिलक नारायण पुर जनपद. रामपुर