रांची

अप्रैल 2025 तक बैंक खाता करे आधार से लिंक, अन्यथा होंगे वंचित

एनपीटी रांची ब्यूरो,

रांची, झारखण्ड सरकार की मंईया सम्मान योजना में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। जिसके तहत राज्य की 20 लाख महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की तीन माह की राशि 7500 रुपये दी जायेगी। यह राशि उन महिलाओं को दी जायेगी, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके एक से अधिक बैंक खाते हैं। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि अगर इन महिलाओं ने अप्रैल 2025 तक अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया और एक सिंगल खाता नहीं किया, तो वे इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस निर्णय पर सहमति दी गई। बैठक के बाद, कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले योजना में यह प्रावधान था कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके एक से अधिक खाते हैं, उन्हें दिसंबर 2024 तक आर्थिक सहायता दी जायेगी। अब इस अवधि को बढ़ाकर मार्च 2025 कर दिया गया है। इसके तहत, जिन महिलाओं का खाता आधार से लिंक नहीं है और उनके पास एक से अधिक खाते हैं, उन्हें जनवरी से मार्च तक की राशि दी जायेगी। सभी लाभार्थियों को अपना आधार बैंक से लिंक कराना अनिवार्य होगा और एक सिंगल खाता रखना होगा, तभी वे अप्रैल 2025 से इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button