झुंझुनू
घड़साना से दिल्ली जा रहे किसानों का चंवरा चौफूल्या में स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ घड़साना से दिल्ली जा रहे किसानों के जाते का उदयपुरवाटी के चंवरा चौफूल्या में स्वागत किया गया। सीकर सांसद अमराराम कॉमरेड, पूर्व विधायक एवं किसान सभा अध्यक्ष पेमाराम, प्रदेश सचिव किशन पारीक किसानों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सांसद अमराराम ने कहा कि आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मजदूर और किसानों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इससे पूर्व जल संघर्ष समिति उदयपुरवाटी के अध्यक्ष नत्थूराम सैनी ने सभा का आयोजन किया। सोनाराम सैनी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान युवा नेता बाबूलाल सैनी गजराज सिंह शेखावत सांवरमल खटाणा हर्षाराम सैनी बंसी सैनी नेवरी बनवारी लाल सैनी भीमाराम सैनी नागरमल सैनी महावीर सैनी छोटू दोराता सहित कई लोग मौजूद रहे।


