सीकर
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की बैठक सीमारला जागीर में आज 14 दिसंबर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। मीणा समाज के अग्रणी संगठन राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर जिला कार्यकारिणी की मीटिंग आज 14 दिसंबर रविवार को प्रातः 11 बजे ग्राम सीमारला जागीर में होगी। वीरेंद्र मीणा जिलाध्यक्ष राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर ने बताया कि संगठन की तहसील इकाई खंडेला और श्रीमाधोपुर को प्राप्त प्रतिवेदनों के निपटारे हेतु सामूहिक मीटिंग रखी गई है जिसमें खंडेला और श्रीमाधोपुर तहसील के पूर्व प्राप्त प्रतिवेदनो का निस्तारण किया जाएगा। मीटिंग की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी श्रीमाधोपुर तहसील के महामंत्री सुभाष मीणा और तहसील उपाध्यक्ष मोहनलाल मीणा के द्वारा को सौंपी गई है। सुपरविजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद मीणा करेंगे।जिलाध्यक्ष मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे तथा सानिध्य शिवलाल गुरारा, सांवरमल थोई जिला संरक्षक सीकर का रहेगा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने समाज की प्रतिभाओं को संभल सहारा देने के बारे में चर्चा की जाएगी। समाज उपयोगी समाज सुधार के मुद्दे अध्यक्ष की अनुमति से जोड़े जाएंगे। बैठक में संगठन के जिला एवं तहसील के पदाधिकारी गण अवश्य उपस्थित रहेंगे।



