झारखंड

हेमन्त कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों पर लगी मोहर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिले प्रोन्नति, भूतलक्षी प्रभाव से मिलेगा लाभ

एनपीटी,

रांची, हेमन्त सरकार 2.0 कैबिनेट यानी झारखण्ड कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग को लेकर कई अहम फैसले लिया गया। शिक्षा विभाग के एक अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए हेमन्त कैबिनेट ने झारखण्ड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों के प्रोन्नति को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट ने झारखण्ड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों को राज्य शिक्षा सेवा वर्ग 2 के पद पर भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति का फैसला लिया है। इस फैसले का लाभ तीन सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा। हाईकोर्ट के फैसले के तहत 12.11.2011 के भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति का लाभ दिया जायेगा। झारखण्ड सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और निवेश को गति देने वाले 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई दूरगामी निर्णय लिया गया ‌है। जिनका सीधा लाभ राज्य के युवाओं, निवेशकों और प्रशासनिक ढांचे को मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। (1) औद्योगिक निवेश के लिए विदेश यात्रा को स्वीकृति- हेमन्त कैबिनेट ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को स्पेन और स्वीडन यात्रा की स्वीकृति दी है। यह दौरा 19 से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित है। इस यात्रा का उद्देश्य झारखण्ड में माइनिंग और सोलर एनर्जी क्षेत्र में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर खुलेंगे और आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। वही (2) जल संसाधन विभाग में नौकरी की राह आसान- जल संसाधन विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों के लिपिक पदों पर नियुक्ति को लेकर “क्षेत्रीय लिपिक नियमावली 2025” के गठन को झारखण्ड कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस नियमावली के लागू होने से विभागीय प्रक्रियाएं पारदर्शी होंगी और नियुक्तियों की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button