शामली
एलम में कुत्ते-बिल्ली के हमले, मासूम समेत चार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : क्षेत्र के कस्बा एलम में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्ता और बिल्ली के हमले से चार नागरिक घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।शनिवार को गली में तीन वर्षीय मासूम बच्चा मंजीत खेल रहा था जो अचानक आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गया। कुत्ते ने बच्चे को काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।वहीं, घर में साफ-सफाई कर रही नर्गिस का बिल्ली का पैर दब जाने से बिल्ली ने उसे काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी तरह वासु को अपने घेर में मौजूद बिल्ली ने काट लिया। इसके अलावा खेत जाते समय कय्यूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।चारों घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया है और एहतियात के तौर पर सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
——
