ललितपुर

युवा कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर भड़का आक्रोश

जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला की गिरफ्तारी को फर्जी और दुर्भावना पूर्ण करार देते हुए इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और ऋतिक शुक्ला की तत्काल रिहाई की मांग की गई है।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गए पत्र के अनुसार, पुलिस ने ऋतिक शुक्ला को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि बिना किसी पर्याप्त आधार और निष्पक्ष जांच के उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस का दावा है कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते एक फर्जी मुकदमे के आधार पर की गई है।
लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार : कांग्रेस
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्रवाई व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस प्रकार की कार्रवाई से जनता का व्यवस्था पर से विश्वास कम होता है।
इन प्रमुख मांगों पर अड़े कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से इस प्रकरण में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मांगेंरखीहैं कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। ऋतिक शुक्ला को तत्काल रिहा किया जाए। न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संवैधानिक संरक्षण प्रदान किया जाए। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के जिला प्रभारी जसपाल सिंह बंटी, अजय प्रताप सिंह तोमर, डा.सुनील खजुरिया, पं.शशिकान्त दीक्षित, नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे, मकरंद किलेदार विक्की भैया, अजय कुशवाहा, नेहा तिवारी, सीताराम, बलवंत सिंह, कुलदीप पाठक, आसिफ एड., संजय जैन मोदी, गजेन्द्र सिंह, मु.उवेश, महेशचंद्र, रामभरोसे कुशवाहा, महेन्द्र पनारी, राजा राजपाल सिंह के अलावा अनेकों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button