साहेबगंज

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक,20मामलों की हुई समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित कुल20मामलों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अभिलेखों,पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप मामलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,अपर समाहर्ता विजय कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास,जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा,जिला पशुपालन पदाधिकारी,स्थापना उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button