ललितपुर

खुशखबरीः जल्द होगी मानसरोवर झील की साफ-सफाई

एनपीटी ब्यूरो ललितपुर

ललितपुर प्राकृतिक सौंदर्य और मनमोहक मानसरोवर झील बीते कुछ वर्षों से जलकुम्भी और गंदगी के कारण बर्बाद हो रही थी। जहाँ कभी कमल पुष्प और सिंघाड़ों की खेती होती थी अब वहां गन्दगी और कीचड़ के अलावा कुछ नजर नहीं आता था। जिस पर पर्यावरण प्रेमियों और जागरूक जनों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यानार्षण कराया। उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह समेत स्थानीय नेताओं ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से मानसरोवर झील की सफाई कराने की मांग की। जिसके बाद जिलाधकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश

निरंजन से मानसरोवर झील सफाई के लिए चर्चा की। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष 13 लाख रुपए का बजट स्वीकृत मानसरोवर झील की साफ सफाई करने को स्वीकृति प्रदान की। झील की साफ सफाई के लिए बजट स्वीकृति की जानकारी के बाद लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष, बीजेपी जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, न०प अध्यक्ष पुनीत सिंह का आभार जताया।

विदित है कि भारतगढ़ दुर्ग के अंदर तलहटी में स्थित विशालकाय मानसरोवर झील बीते एक दशक से अधिक समय से जलकुंभी और स्वार्थी

तत्वों के कारण लगातार दूषित हो रही थी। मछली ठेकेदारों द्वारा मछली पालन और शिकार में केमिकल, विस्फोटक सामग्री के कारण झील का पानी लगातार दूषित हो रहा। बढ़ते जलकुंभी और गंदगी के कारण खूबसूरत झील विकृत स्वरूप में होती जा रही थी। जिसको लेकर झील किनारे सुबह शाम जाने बाले सैलानियों, तैराकी करने बालों और आम जन मानस में झील की दुर्दशा देख आक्रोश फैलने लगा था। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष आदि लोगों के प्रयास किया और मानसरोवर झील की सफाई का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button