चपरी ग्राम में आयोजित चार दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
ठाकुर गंगटी(गोड्डा) ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी ग्राम में आयोजित चार दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा| मौके पर मध्य प्रदेश होशंगाबाद के वैदिक प्रवक्ता आनंद पुरुषार्थी जी महाराज, दिल्ली के वैदिक प्रवक्ता प्रियव्रत शास्त्री जी महाराज,फरीदाबाद से आए वैदिक प्रवक्ता पवन शास्त्री जी, खगड़िया की भजनोपदेशिका रिचा योगमई,चपरी के विद्या निधि आर्य,बलिया के अंगिका कवि जयप्रकाश जी,संचालक चपरी के प्रधान मुकेश कुमार आर्य ने कहा कि हवन और यज्ञ का उद्देश्य ग्रामीण जनमानस को जागृत करना है। वैदिक सनातन परंपरा के विस्तार से लोगों को जानकारी देना है। संकल्प है कि सभी ग्रामीण जनमानस आसपास के लोग सभी ग्रामीण और निकटवर्ती लोग अपनी संस्कृति को पहचानें।अपनी असली संस्कृति को पहचान कर जीवन यापन करें।अपनी परंपराओं को जानने के माध्यम से और इस यज्ञ आदि के माध्यम से अच्छी तरह से संस्कार डालें। अच्छे संस्कारों का विस्तार करें। वेद की जानकारी दें, क्योंकि वेद के बगैर दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है और वेद के सहारे दुनिया में बहुत कुछ संभव है। वेद परमात्मा की असली पहचान है और सबों के लिए है।इसमें जाति वर्ग संप्रदाय का कोई मत अंतर नहीं है।वेद के अंदर कही गई बातें और आने वाले समय तक में भी सत्य रहेगी। श्री रामचंद्र जी से प्रेरणा प्राप्त किया जा सकता है और उनके गुणों को अपने जीवन में धारण करने पर विशेष फल मिलता है। भगवान श्री राम ने जीवन भर वेद तथा मर्यादा के अनुकूल काम किया। सारी कठिनाइयों को झेला। उनका जीवन पुरुषों में उत्तम श्रेष्ठ और आदर्श जीवन था। इसलिए वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भगवान श्री रामचंद्र जी कभी नहीं घबराए। उनके अंदर तत्व ज्ञान था। वह ऐश्वर्या युक्त अर्थात उनके अंदर ईश्वर का गुण था। भगवान श्री राम के अंदर सेवा परोपकार सत्य तेज यश ज्ञान वैराग्य था। उनका जीवन मानव जीवन से ऊपर है। वह दिव्य गुणों से युक्त है। आयोजन में पूनम आर्या,प्रांतीय उप प्रधान बरूण बिहारी कोषाध्यक्ष विद्या निधि आर्य मंत्री काली प्रसाद,धीरज कुमार साह, कमलेश्वरी शाह दयानंद शाह मनोज शाह संजय शाह बसंत शाह अभिमन्यु साह सहित संपूर्ण ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। आचार्य प्रियव्रत शास्त्री द्वारा दिल्ली के बाबू किरण कपिला जी,पूनम कपिला जी,बंदना लखन पाल जी,आदर्श ढींगरा,कृष्ण कुमार ढींगरा, आर्य समाज कालका जी के प्रधान रमेश गाड़ी,उमाकांत वर्मा आदि द्वारा सहयोग राशि के माध्यम से 65000 रुपए का सहयोग किया गया है।इसके अलावा इस कार्य में चपरी ग्राम वासियों के साथ-साथ निकटवर्ती दर्जनों गांव के सैकड़ो ग्रामीण श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं कई प्रखंड और निकटवर्ती जिले क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु हवन और यज्ञ प्रवचन से पुण्य के भागी बन रहे हैं।