धनबाद

स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का लिया जायजा , सीएस को लगाई फटकार, 26 डॉक्टर में 2 डॉक्टर ही अस्पताल में रहे डियुटी

कुंदन कुमार विश्वकर्मा

एनपीटी ब्यूरो, धनबाद (झा०खं०), झारखण्ड में स्वास्थ्य व्यवस्था भले ही स्वास्थ्य मंत्री बेहतर करने का दावा करते हो, लेकिन धरातल की स्थिति एकदम अलग है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफान अंसारी अचानक सदर अस्पताल पहुंच गये। सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया। अस्पताल के हर विभाग का निरीक्षण किया। गायनी विभाग के रजिस्टर का अवलोकन किया। गायनी विभाग की डॉक्टर डियुटी से गायब मिली। वही शौचालय के सामने महिला मरीज को बेड देने पर अस्पताल कर्मी को मौके पर फटकार लगाया। अस्पताल में कार्यरत 26 डॉक्टर में 2 से 3 डॉक्टर ही डियुटी में उपस्थित पाए गये।इसे लेकर मंत्री ने सिविल सर्जन को सभी का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यरत डॉक्टर खुद के निजी अस्पताल संचालन करने की आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था को देख भड़कते दिखे।सिविल सर्जन को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री के अचानक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचते ही खलबली मच गई। वही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा बहुत खराब है। निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिली है।उनका यह विभाग है फिर भी स्वीकार करते है कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी नही है।सिविल सर्जन अनुभवी है कार्यशैली ठीक करने को कहा है। अस्पताल में मरीज कम है। डॉक्टर गायब है। लेकिन सभी व्यवस्था को वह ठीक करेंगे। जो डॉक्टर गायब है, अपना निजी अस्पताल संचालन कर रहे, सभी का तबादला करेंगे। स्वास्थ्य सेवा में कोताही को बर्दाश्त नही करेंगे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button