गोड्डा

झारखंड वॉलीबॉल टीम के लिए गोड्डा के 8 खिलाड़ियों का चयन

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

गोड्डा : बिहार में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड की महिला वॉलीबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। झारखंड की महिला वालीबॉल टीम में गोड्डा के 8 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। यह जानकारी जिला वालीबाल संघ के सचिव देवाशीष कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि झारखण्ड सरकार द्वारा खेलो इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम चयन के लिए कैंप आयोजित किया गया था। जिसमें सरकार एवं झारखंड वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने राज्य की वॉलीबॉल टीम के लिए गोड्डा के 8 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया है। ये खिलाड़ी आगामी माह बिहार में होने वाले खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वहीं झारखंड की टीम में गोड्डा जिला की राशगुली कुमारी, बसंती कुमारी, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, बिंदिया कुमारी, अंजनी कुमारी, चमचम कुमारी एवं सोनाली मरांडी का चयन किया गया है। जिला वालीबाल संघ के सचिव झा ने बताया कि राज्य टीम की खिलाड़ियों के चयन के लिएझारखंड सरकार के पदाधिकारियों एवं झारखंड वॉलीबॉल संघ ने व्यापक ट्रायल आयोजित किए थे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीक, गति और टीम वर्क को ध्यान में रखते हुए चयन किया है। जिले के खेल प्रेमियों ने झारखंड वॉलीबॉल की टीम में गोड्डा जिला की 8 प्रतिभावान लड़कियों के चयन किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हैं और उन्हें आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी झारखंड का नाम रोशन करेंगे और राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button