खैरथल

महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष बनी मीना शर्मा,कविता शर्मा, ममता शर्मा को उपाध्यक्ष का पदभार, पूजा शर्मा सचिव 

एनपीटी खैरथल ब्यूरो

खैरथल: खैरथल के परशुराम भवन में हुई बैठक मे सर्व सहमति से मीना शर्मा को महिला ब्राह्मण समाज खैरथल का अध्यक्ष चुना गया अध्यक्ष मीना शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कविता शर्मा और ममता शर्मा को उपाध्यक्ष का प्रभार सौपा.सचिव पद पर को नियुक्त किया गया समाज के महिला इकाई का यह चुनाव अध्यक्ष रामसिंह,उपाध्यक्ष वेदप्रकाश कौशिक, प्रेमकौशिक,शिक्षा विद् शारदा अवस्थी के मार्गदर्शन में हुआ।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक का दायित्व शारदा अवस्थी सम्भालेंगी 

नवनियुक्त उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया संगठन का विस्तार किया जाएगा खैरथल के आसपास के क्षेत्रों की ब्राहमण महिलाओ को भी जोड़ा जाएगा संगठन धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा और महिलाओं के स्वालम्बन के लिए कार्य करेगा

नई कार्यकारिणी को ब्राहमण संगठनो ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है इस मौके पर मंजू कौशिक, रेखा शर्मा, पिस्ता देवी,नीलम,पायल,सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button