जिला प्रशासन है एक्टिव, अफवाहों से बचने हेतु की अपील, जारी दूरभाष संख्या पर दे सकते हैं जानकारी

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने शहर में फैली झूठी अफवाह को लेकर गांधी चौक का निरीक्षण कर लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वही जिला प्रशासन ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा है कि पाकुड़ जिले में स्थिति सामान्य है। किसी भी अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देने या अफवाहों या भ्रामक जानकारी को व्हॉट्सएप में शेयर न करने की सख्त ताकीद की गई है। पाकुड़ प्रशासन पूरे मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने की अपील की है। सूचना प्रोवाइड करने हेतु जिला प्रशासन ने उल्लेखनीय दूरभाष संख्या जारी किया है। 1. उपायुक्त, पाकुड़- 9973738008, 2. पुलिस अधीक्षक,पाकुड़- 9431137400, 3.अनुमंडल पदाधिकारी,पाकुड़- 9608952520, 4.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पाकुड़- 9631510499, 5. पुलिस निरीक्षक, पाकुड़ नगर थाना- 9122133122, व 6. जिला नियंत्रण कक्ष, पाकुड़- 9262998612, वही उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी साईमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद एवं विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था बनाये रखने के ध्यानार्थ अन्तर्राज्यकीय चेकपोस्ट पत्थरघटा का जायजा लिया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने हेतु निर्देश दिया। आपको बता दे पाकुड़ प्रशासन एक्टिव है, पुलिस के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ।