बरेली
श्री वैष्णो देवी हुआ दाती का दो दिन का समागम 12 /13 फरवरी को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 12 फरवरी को सुंदरकांड का पाठ शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक डॉ बृजेश यादव के मुखारविंद से संपन्न होगा, तत्पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। 13 फरवरी को विशाल रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर योगेश (होम्योपैथिक चिकित्सा) डॉ दिनेश विश्वास (जर्नल फिजिशियन) व मनीला आनंद (डेंटल सजन) प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क सेवा प्रदान करेंगे। बरेली के सभी भक्तों से निवेदन है, धाम पहुंचकर इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम की जानकारी मंदिर के सेवादार संजीव सोई, प्रेम भाटिया व भजन गायक जगदीश भाटिया ने दी।



