मेरठ

उदयपुर फाइल्स’’ के पोस्टर जलाने वाले औवेसी की पार्टी के पार्षद सहित चार गिरफतार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। ‘‘उदयपुर फाइल्स’’ के पोस्टर जलाने और पोस्टर में छपे स्व0 कन्हैयालाल के फोटो को पैरों से रगड़ने और देशद्रोही नारे लगाने के सम्बन्ध में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही की शिकायत पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने एआईएमआईएम के निगम पार्षद फजल करीम सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में उदयुपर में कन्हैया लाल तेली हत्याकांड पर मेरठ के अमित जानी ने उनकी हत्या की वजह को सबके सामने लाने के लिए फिल्म बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी फिल्म का टाइटल उदयपुर फाइल्स रखा है और करीब तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद पिछले दिनों उक्त फिल्म रिलीज हुई।  अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन, के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही उक्त फिल्म को अलग अलग सिनेमाघरों में चलवा रहे हैं। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भी मिल रही है। इन्हीं धमकियों के बाद सचिन सिरोही ने थाना लिसाड़ी गेट पर एक तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मूवी “उदयपुर फाइल्स” के पोस्टर में छपी स्व. कन्हैयालाल की फोटो को पैरों से रगड़कर पोस्टर जलाया गया और देशद्रोह सम्बन्धी नारे लगाये गये।  इस पर पुलिस ने धारा 299 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। पुलिस टीम द्वारा वीडियो फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई। इसके बाद कोर्ट वाली गली, पूर्वी इस्लामाबाद के पास से 4 आरोपियों को गिरफतार किया गया। गिरफतार होने वालों में असादुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नगर निगम पार्षद फजल करीम सहित अनीस पुत्र शफीक, शाहिद पुत्र गफफार एवं कासिम पुत्र यामीन हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button