बाराबंकी
शांति व्यवस्था के लिए रसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च

एनपीटी बाराबंकी ब्यूरो
बाराबंकी जिले के रसौली कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सफदरगंज थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे का दौरा किया।
थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान एसआई कामता प्रसाद मिश्रा, सिपाही रणविजय सिंह और सिपाही हरिकांत यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई।