सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के शक्ल में सभी कांग्रेसी निकलकर कारगिल चौक पर पहुंचकर गोड्डा सांसद का पुतला जलाया। गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निशिकांत दुबे के इस आमर्यादित बयान पर पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। वहीं जेपी नड्डा का कहना है कि यह बयान निशिकांत दुबे का व्यक्तिगत बयान है, इसमें पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी यह मांग करती हैं कि उन्हें पार्टी से बर्खास्त करे। जिला प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा की सुप्रीम कोर्ट देश की सबसे बड़ी संवैधानिक संस्था है उसके खिलाफ इस तरह का बयान गोड्डा सांसद की मनमानी एवं बड़बोलापन है। जिस प्रकार से केंद्र सरकार अपने सभी संस्था को अपने इशारे पर चलाती है इस तरह सुप्रीम कोर्ट को भी वह अपने इशारों पर चलाना चाहता है इसका विरोध कांग्रेस पार्टी पुरजोर करेगी और चरणबद्ध तरीके से इसके खिलाफ आंदोलन भी करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र झा, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, सचिव सुशीला देवी, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर शाह, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, गोड्डा प्रखंड महासचिव ठाकुर प्रसाद मंडल, सुमित कुमार बिट्टू, सोनी सिंह, युवा कांग्रेस महासचिव विकास कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष शशि कुमार, मुकेश कुमार यादव, लखीराम मुर्मू, इफ्तिखार हुसैन, विक्रम कुमार महतो, मिस्त्री टुडू, कपिल चंद्र मंडल, राजेश मंडल जिला सचिव, मोहम्मद नजमी, आसिफ अहमद हुसैन, यूथ कांग्रेस साजन यादव, विक्रम महतो सुनील कुमार महतो, ललित कुमार मंडल अध्यक्ष बोलबम कुमार, शंकर हेंब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने भाग लिया।