मैनपुरी

भारतीय शादी में शामिल हुए साउथ अमेरिका के मेहमान

एनपीटी मैनपुरी ब्यूरो

मैनपुरी – इंडिया कोटीडीयाना के मालिक विजय प्रजापति अपनी कंपनी के माध्यम से विदेशी मेहमानों को भारतीय रीति रिवाज, रहन-सहन पूजा पद्धति आदि दिखाते हैं। साउथ अमेरिका के चिल्ले देश के निकोलेश अपनी पत्नी इशाबेल के साथ भारत घूमने पहुंचे। सबसे पहले विदेशी मेहमान जयपुर, जोधपुर, पुष्कर, दिल्ली, आगरा आदि में घूमकर लुत्फ़ उठाया। शनिवार देर रात विदेशी मेहमान मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में अनिल कुमार सिंह चौहान की पुत्री शिवानी संग दिव्यांशु की शादी का हिस्सा बनकर उसका खूब आनंद उठाया। इशाबेल ने साड़ी पहनकर भारतीय परंपराओं का आनंद लिया और अपने पति के साथ शादी में बैंड बाजे पर डांस किया। कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते भी नजर आए। इशाबेल की खूबसूरती को लोग पीछे मुड़-मुड़कर देखते रहे। इससे पहले विदेशी मेहमानों ने मिट्टी के बर्तनों को बनाकर देखा और उनकी तारीफ की। ट्रांसलेटर अक्षय कुमार ने भारतीय रीति रिवाज के बारे में बताया और लोगों से परिचय करवाया। विदेशी मेहमानों ने कहा हमें भारत आकर बहुत अच्छा लगा और यहां की परंपरा, रीति रिवाज, रहन-सहन सभी देशों से बिल्कुल अलग है। यहां की शादी में शामिल होना हमारे लिए बेहद खास है आप सभी लोगों के हम आभारी है। बनारस को घूमने के बाद हम दोनों लोग अपने देश वापस चले जाएंगे। इस मोके पर मुनेश चौहान ब्लॉक प्रमुख, शंकर भदौरिया जिलाध्यक्ष, राहुल चौहान, विश्राम प्रजापति, गुड्डू यादव, अमित कुमार आदि लोग मौजूद थे।

मैनपुरी से भाकियू महाशक्ति से प्रधान राहुल चौहान को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया।

मैनपुरी – भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने जनपद मैनपुरी से कुरावली के ग्राम चांदपुर से रामसिंह चौहान के पुत्र राहुल चौहान प्रधान को युवा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया राहुल चौहान को बधाई देने बालों में सुधीर चौहान, रमेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद तिवारी, सूरज कुमार, रवीन्द्र कुमार, जगदीश शर्मा, इस अवसर पर प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र चौहान, प्रधान शिववीर सिंह चौहान,पप्पू चौहान आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button