संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,गृहक्लेश के चलते जहर खाने की आशंका

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुडामीरपुर का मँझरा में एक महिला अनीता(42) पत्नी विजय भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
एनपीटी मुरादाबाद ब्यूरो
मुरादाबाद। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुडामीरपुर का मँझरा में एक महिला अनीता(42) पत्नी विजय भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुडामीरपुर का मँझरा में एक महिला अनीता(42) पत्नी विजय भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है।महिला के परिवार में पति समेत तीन बच्चे शामिल हैं।जिनमें रचित(16) अनिकेत(14) व एक बेटी (11) बर्ष शामिल हैं।
बीती तीन अप्रैल को महिला की भतीजी की थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार महिला के परिवार में बीती 3 अप्रैल को उसकी भतीजी की बारात आई थी। इसमें मेहमानों को लेकर पति और पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा था।इसी से आहत होकर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया है।
डॉक्टर पवन कुमार का कहना है कि महिला ने जहर का सेवन किया है। परिजनों ने भी महिला द्वारा जहर का सेवन करना बताए है। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।महिला के शव को मोर्चरी में रखवाकर संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है
वहीं घटना पर थानाध्यक्ष छजलैट विजेंद्र राठी ने बताया कि अभी कोई जानकारी नहीं है।जिला अस्पताल से मेमो बनकर आएगा,उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।