पाकुड़

सांसद विजय हांसदा ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के समस्याओं से हुए अवगत, अधिकारियों को दिया निर्देश

एनपीटी ब्यूरो, पाकुड़ (झा०खं०), राजमहल लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद विजय हांसदा ने बुधवार को अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के पाडेरकोला पंचायत के अम्बाजोड़ा, डूमरचिर पंचायत के निपनिया, पाकुडीह, पालमांडो, भाटीकांदर, सिंगारसी पंचायत के डांगापाड़ा, जराकी पंचायत के जराकी व बासमती पंचायत के कोलखीपाड़ा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने इस भीषण गर्मी के दौरान हो रही पेयजल की समस्या के साथ- साथ बिजली, सड़क व शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से सांसद विजय हांसदा को अवगत कराया। सांसद विजय हांसदा ने सभी समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कर जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निदान की बात कही। इस दौरान सांसद विजय हांसदा के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम मौजूद थे। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखण्ड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंटू भगत, प्रेम रजक, मोहन किस्कू, थॉमस मुर्मू, कालिदास मुर्मू, विनोद भगत, आफताब आलम, अजित कुमार, सुनील मरांडी, सुनील मुर्मू, सुभाष मरांडी, रंजीत पंडित, आरिफ अंसारी, दिलीप मरांडी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, अशोक हेम्ब्रम, सिकंदर किस्कू, महेश हांसदा, फिलिप मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button