गोड्डा

पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय  में “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत पेंटिंग एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित

छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता और ज्ञान की चमक, बीडीओ ने की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा :- बुधवार को राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता की देखरेख शिक्षिका नीला अनामिका मरांडी, तेरेसा किस्कू, अनिकेत मुर्मू एवं संस्कृत शिक्षक जितेन्द्र कुमार महतो के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाजिक चेतना जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की।स्वच्छता पखवाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमकुम, ब्यूटी, स्वाती द्वितीय स्थान लक्ष्मी, राखी, दुलारी , तृतीय स्थान हिमांशी, आरती, विद्या ज्योति ने हासिल किया।
वहीं क्विज़ प्रतियोगिता का संचालन मिली कुमारी, प्रेमशंकर मंडल, मोनी एवं महेश्वरी हेम्ब्रम द्वारा किया गया। छात्राओं ने सामान्य ज्ञान, स्वच्छता, पर्यावरण एवं सामाजिक विषयों पर पूछे गए प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नूतन कुमारी,द्वितीय स्थान ईशिका,तृतीय स्थान कशिश ने प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताएं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल यादव के दिशानिर्देश में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम पहुंचे । उन्होंने पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत चित्रों को सराहा और बच्चों की रचनात्मक सोच की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा,बच्चों की कलाकृतियां देखकर मैं अभिभूत हूं। ये प्रतियोगिताएं न केवल उनके अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करती हैं, बल्कि उनमें स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। श्री गौतम ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों का भी आभार प्रकट किया और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।बीडीओ ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button