पाकुड़
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण
For health awareness, the AYUSH department provided yoga training to the general public.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में आयुष विभाग की ओर से योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्ययोजना के तहत आमजन को नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल “आयुर्विद्या कार्यक्रम” के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आयुष पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। शनिवार को इशाकपुर, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया सहित जिले के अन्य 10 स्थलों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीक की शिक्षा दी गई। इस दौरान लोगों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है।



